अर्थ : एक रंग जो आसमान के रंग का या हल्का नीला होता है।
उदाहरण :
चित्रकार चित्र के कुछ भागों को आसमानी से रंग रहा है।
पर्यायवाची : आसमानी, आसमानी रंग, आस्मानी
अर्थ : जल के किनारे रहनेवाली एक चिड़िया जिसकी चोंच हरी और पैर सफेद होते हैं।
उदाहरण :
शिकारी की आहट पाकर आबी उड़ गई।
अर्थ : पलेथन के स्थान पर पानी लगाकर बनाई गई रोटी।
उदाहरण :
वह बाजरे की आबी बना रहा है।
पर्यायवाची : आबी रोटी
अर्थ : एक प्रकार का अंगूर।
उदाहरण :
गर्मी के दिनों में रसीले आबी खाकर तबियत खुश हो जाती है।